
राज फाउंडेशन ट्रस्ट बानसूर तथा सहयोगी संस्थान आरसीआई की ओर से बानसूर क्षेत्र के 14 वर्ष से 45 वर्ष तक के महिला तथा पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों के लिए ग्रामीण खेल महोत्सव का आयोजन 20 मार्च से 22 मार्च तक आरसीआई कैंपस बानसूर में किया जा रहा है। इस महोत्सव का उद्देश्य खिलाड़ियों को राज्य तथा नेशनल स्तर तक पहुंचाना है।
इस महोत्सव में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, ऊंची कूद, लंबी कूद, रस्साकशी, 100 मीटर तथा 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन का अंतिम दिनांक 19 मार्च है और रजिस्ट्रेशन के लिए आरसीआई कैंपस में संपर्क करना होगा।
20 मार्च को प्रतियोगिता का उद्घाटन होगा तथा 22 मार्च को समापन रहेगा। इस अवसर पर रमाकांत गुप्ता आईजी जयपुर, देवेंद्र कुमार विश्नोई डीआईजी राजस्थान, सतवीर सिंह पुलिस अधीक्षक कोटपूतली बहरोड, इंद्राज गुर्जर कांग्रेस जिला अध्यक्ष कोटपूतली बहरोड, डॉ पंकज यादव जिला यूथ कोऑर्डिनेटर एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार (माय भारत अलवर) सहित कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
