मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कटनी जिले के 2.38 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित की 35.03 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

लाड़ली बहना योजना के तहत कटनी जिले की 2 लाख 38 हजार 939 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 34वीं किस्त के तौर पर 35 करोड़ 3 लाख 78 हजार 300 रूपये की राशि का अंतरण किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कटनी जिले के 2.38 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित की 35.03 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

कटनी (13 मार्च) – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को ग्वालियर जिले के शबरी माता मंदिर घाटीगाँव में आयोजित सम्मेलन से लाड़ली बहना योजना के तहत कटनी जिले की 2 लाख 38 हजार 939 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 34वीं किस्त के तौर पर 35 करोड़ 3 लाख 78 हजार 300 रूपये की राशि का अंतरण किया।

जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यस्तरीय आयोजन के प्रसारण को लाड़ली बहनों ने देखा और सुना। इस दौरान सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास वनश्री कुर्वेती सहित अन्य विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी रही।

Related Articles

लाड़ली बहना योजना की राशि का अंतरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा कटनी जिले की जनपद पंचायत बड़वारा की 39 हजार 326 पात्र महिलाओं के खाते में 5 करोड़ 78 लाख 83 हजार 400 रूपये अंतरित किये गए। इसी तरह जनपद पंचायत बहोरीबंद की 40 हजार 91 पात्र महिलाओं के खाते में 5 करोड़ 87 लाख 97 हजार 300 रूपये, जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की 37 हजार 148 पात्र महिलाओं के खाते में 5 करोड़ 44 लाख 86 हजार 200 रूपये, जनपद पंचायत कटनी की 27 हजार 688 पात्र महिलाओं के खाते में 4 करोड़ 4 लाख 24 हजार 600 रूपये, जनपद पंचायत रीठी की 25 हजार 766 पात्र महिलाओं के खाते में 3 करोड़ 78 लाख 69 हजार 600 रूपये, जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ की 34 हजार 814 पात्र महिलाओं के खाते में 5 करोड़ 12 लाख 1 हजार 400 रूपये अंतरित किये। वहीं नगर निगम कटनी की 28 हजार 66 पात्र महिलाओं के खाते में 4 करोड़ 8 लाख 93 हजार 800 रूपये, नगर परिषद बरही की 2 हजार 297 पात्र महिलाओं के खाते में 33 लाख 80 हजार 700 रूपये, नगर परिषद कैमोर की 2 हजार 266 पात्र महिलाओं के खाते में 32 लाख 76 हजार रूपये तथा नगर परिषद विजयराघवगढ़ की 1 हजार 477 पात्र महिलाओं के खाते में 21 लाख 65 हजार 300 रूपये अंतरित किये गए।

क्रमांक1150/181

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!