A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन तहसील शाखा मनावर द्वारा वरिष्ठ पेंशनरों का सम्मान कार्यक्रम की बैठक



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन तहसील शाखा मनावर के अध्यक्ष -भाना लाल सोलंकी सचिव- हरिराम पाटीदार द्वारा अपने उदबोधन में बताया कि मनावर में पेंशनर सम्मेलन का आयोजन दिनांक 16 मार्च 2026 दिन सोमवार स्थान कृष्णा गार्डन इंदौर रोड/(शंकर महाराज का गार्डन) पर किया जाना प्रस्तावित है।उक्त सम्बन्ध में बैठक दिनांक 3 मार्च 2026 दिन मंगलवार समय 12:00 बजे स्थान बंकनाथ मंदिर के सामने नर्मदा मंदिर सिंघाना रोड पर रखी गई।जिसमे प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन तहसील शाखा मनावर और गंधवानी शाखा के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी एवं सभी विभागों से संबंधित उपस्थित हुए | पेंशनर्स की बैठक 16 मार्च को प्रातः 10 बजे प्रांतीय, संभाग एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी आएंगे।जिन पेंशनरों की उम्र 80 वर्ष पूर्ण हो चुकी है उनका सम्मान किया जाएगा। साथ ही सम्मेलन को सफल बनाने हेतु कार्यक्रम की रूपरेखा एवं कार्य विभाजन कर कार्य विभाजन कर कार्यभार सौंपा गया।बैठक में अध्यक्ष भाना लाल सोलंकी ने बताया कि ये वर्षो बाद दूसरी बार वृहद रूप से आयोजन हो रहा है | जिसमे कई संभाग के पदाधिकारी आएंगे। डॉ जगदीश पाटीदार ने संगठन को सफल बनाने बाबद विचार व्यक्त किए। सचिव हरिराम पाटीदार ने कार्यक्रम की रूप रेखा एवं व्यवस्था संबंधी विचार व्यक्त किए।

सरस्वती वंदना हेमराज पिपलाज, शांतिलाल राठौर, मंच संचालन डॉ.जगदीशचंद्र पाटीदार, सुनील जौहरी, मंच व्यवस्था संजय वर्मा, चंद्रप्रकाश लेले, तुलसी राम वर्मा, रमेश दरोगा ,भोजन व्यवस्था एवं नाश्ता जगदीश पाटीदार (कॉलेज), गणेश पुछवाल, शिवलाल मालवीय, महेश शर्मा, गंगा राम पाटीदार, महिला बैठक व्यवस्था मंजुला सक्सेना, पार्वती उजले, पुरुषो बैठक व्यवस्था बलराम सोलंकी, योगेंद्र माइला, शोभाराम मुवेल, पंजीयन व्यवस्था शिवलाल मालवीया, रमेश पाटीदार(कॉलेज ), सदस्य्ता एवं अनुदान व्यवस्था बालकृष्ण भार्गव, रमेश चंद्र वर्मा

उक्त जानकारी प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन तहसील शाखा मनावर के मीडिया प्रभारी संजय वर्मा द्वारा दी गई |

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!