
वर्ष 2026-27 के लिए कम्पोजिट मदिरा दुकानों के निष्पादन के लिए ई-टेण्डर प्रक्रिया प्रारंभ
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुरना – राज्य शासन द्वारा वर्ष 2026-27 अर्थात 01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिए पांढुर्णा जिले की समस्त 24 कम्पोजिट मदिरा दुकानों का पुनर्गठन कर कुल 06 समूह बनाए गए हैं। इनमें से प्रथम चरण के अंतर्गत ई-आबकारी पोर्टल के फाइनल रेंडमाइजेशन अनुसार प्रथम बैंच में 04 कम्पोजिट मदिरा दुकानों के पुनर्गठित 02 मदिरा समूहों का निष्पादन किया जाना है।
उक्त समूहों का निष्पादन वर्तमान वर्ष 2025-26 के वार्षिक मूल्य में 20 प्रतिशत की वृद्धि कर निर्धारित आरक्षित मूल्य पर ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) के माध्यम से किया जाएगा।
एम.पी. टेण्डर्स के पोर्टल https://mptenders.gov.in पर ऑनलाइन ई-टेण्डर प्रपत्रों का विक्रय दिनांक 27 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो गया है। इच्छुक आवेदक जिला आबकारी कार्यालय, छिन्दवाड़ा से ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) के लिए निर्धारित आवेदन पत्र एवं प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
दिनांक 27 फरवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे से दिनांक 02 मार्च 2026 को अपरान्ह 02:00 बजे तक ऑनलाइन ई-टेण्डर प्रपत्र क्रय एवं सबमिट किए जा सकते हैं। इसके लिए इच्छुक पात्र आवेदकों (व्यक्ति / फर्म / कम्पनी) को ई-आबकारी पोर्टल पर ऑनलाइन कॉन्ट्रेक्टर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। केवल पंजीकृत कॉन्ट्रेक्टर ही निष्पादन की कार्यवाही में भाग ले सकेंगे।
वर्ष 2026-27 हेतु कम्पोजिट मदिरा दुकानों/समूहों के ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) से संबंधित नियम एवं शर्तों का अवलोकन कार्यालयीन समय में, सार्वजनिक अवकाशों सहित, संबंधित कार्यालय में उपस्थित होकर किया जा सकता है।
