A2Z सभी खबर सभी जिले की

जंगल में जुआ फड़ पर लोधीखेडा पुलिस की दबिश, 5 आरोपी गिरफ्तार

52 ताश के पत्तों के साथ नगदी जब्त

जंगल में जुआ फड़ पर लोधीखेडा पुलिस की दबिश, 5 आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

लोधीखेडा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। पांढुर्णा पुलिस अधीक्षक श्री सुन्दर सिंह कनेश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा श्री नीरज कुमार सोनी द्वारा अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाते हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सौंसर श्रीमती प्रियंका पांडे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लोधीखेडा निरीक्षक ए.बी. मर्सकोले के नेतृत्व में दिनांक 26.02.2026 को सउनि दिनेश सहारे एवं पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बंजारी माता मंदिर के पीछे ग्राम साईखेडा के जंगल में दबिश दी, जहां कुछ लोग हार-जीत के रूपयों का दांव लगाकर अवैध रूप से लाभ कमाने के उद्देश्य से जुआ खेल रहे थे। पुलिस द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर 05 आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं — तनवीर पिता इब्राईम शाह, उम्र 38 वर्ष, निवासी चुहिया मोहल्ला छिंदवाड़ा; अली मोहम्मद पिता शेख जी मंसूरी, उम्र 22 वर्ष, निवासी बाका नांदनपुर चौरई छिंदवाड़ा; अरुण पिता प्रभु बघेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी बाका नांदनपुर चौरई छिंदवाड़ा; अक्षय पिता सुरेन्द्र मालवी, उम्र 28 वर्ष, निवासी पतालेश्वर छिंदवाड़ा; तथा मुबारिक पिता अफजल मंसूरी, उम्र 21 वर्ष, निवासी बाका नांदनपुर चौरई छिंदवाड़ा।

Related Articles

आरोपियों के कब्जे से कुल 5,750 रुपये नगद एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किए गए। सभी 05 आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट 1976 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक श्री ए.बी. मर्सकोले, श्री सउनि दिनेश सहारे, आरक्षक 576 इसरार खान, आरक्षक 60 संदीप डेहरिया, आरक्षक 610 मनोज कोलारे, आरक्षक 872 भाग्य श्री तथा आरक्षक चालक 948 लाखन सिंह चौहान की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी निरंतर कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!