A2Z सभी खबर सभी जिले की

फूड एवं वेजिटेबल प्रोसेसिंग पर अधिकारियों एवं कृषकों ने प्राप्त किया प्रशिक्षण

फूड एवं वेजिटेबल प्रोसेसिंग पर अधिकारियों एवं कृषकों ने प्राप्त किया प्रशिक्षण

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा। किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग पांढुर्णा द्वारा फूड एवं वेजिटेबल प्रोसेसिंग विषय पर एक दिवसीय भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण Drytech India Private Limited में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों, भूमिसेवक फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन, अर्धनारीश्वर फार्म प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन के कर्मचारियों तथा क्षेत्र के कृषकों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को फसलोपरांत प्रबंधन, मूल्य संवर्धन (वैल्यू एडिशन) एवं आधुनिक पैकेजिंग तकनीकों से अवगत कराना था, ताकि वे अपनी उपज का बेहतर दाम प्राप्त कर सकें।

Related Articles

प्रशिक्षण के दौरान कंपनी के अधिकारियों श्री अशोक कुमार एवं श्री नितिन चतुर्वेदी ने फूड एवं वेजिटेबल प्रोसेसिंग की संपूर्ण प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण, ग्रेडिंग, ड्राइंग तकनीक तथा पैकेजिंग के आधुनिक तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। प्रतिभागियों को प्रोसेसिंग यूनिट का भ्रमण कराकर मशीनरी संचालन एवं उत्पादन प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन भी कराया गया।

इस अवसर पर उन्नतशील कृषक श्री कुमार डोबले, वरिष्ठ कृषि विकास धिकारी श्री विनोद लोखण्डे, कृषि विस्तार अधिकारी श्री राहुल सरयाम, श्री हेमेन्द्र माटे, भूमिसेवक फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन के सीईओ श्री दिलीप किनकर, अर्धनारीश्वर फार्म प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन के सीईओ श्री अखिलेश सोमकुवर सहित अन्य कृषक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण एवं विपणन की आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त हुई, जिससे भविष्य में क्षेत्रीय स्तर पर प्रोसेसिंग इकाइयों की स्थापना और कृषि आधारित उद्यमिता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button