A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं, सडक हादसे में पिता की मौत

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर।बेटी की शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब एक पिता शादी का सामान खरीदने जनपद के मुस्करा कस्बा बाइक पर सवार हो आया था,जहां वह थाने के पास बाइक खड़ी किए बैठा था तभी अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार मौत की नीद सुला दिया।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई उपरांत पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन ग्रह भेज दिया है।

मामला जनपद के मुस्करा थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार के पास का है जहां पर पड़ोसी जनपद महोबा के थाना खरेला क्षेत्र के ग्राम बसौठ निवासी 45वर्षीय कृषक सिद्धगोपाल पुत्र घंशु अपने एक बीघा खेत में सब्जी बागवानी लगा कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था,सोमवार के रोज उसकी बेटी कोमल की शादी थी जिसका मंडप था उसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही थी परिवार और रिश्तेदारों द्वारा खुशियां मनाई जा रही थी,पिता अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार हो जनपद के कस्बा मुस्करा बाजार शादी का कुछ सामान लेने आया था,सामान खरीदने के बाद वह बाइक पर बैठा था तभी अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से खड़ी बाइक में टक्कर मार दी जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,घायलों को स्थानीय लोगों तथा पुलिस की मदद से आनन फानन में समुदायिक स्वस्थ केंद्र मुस्करा में भर्ती कराया गया ,जहां पर ड्यूटी में तैनात डाक्टर ने बेटी के पिता सिद्ध गोपाल को मृत घोषित कर दिया,वहीं घायल साथी का इलाज किया जा रहा है,इस घटना से बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदल गई।हालांकि इस घटना से परिजनों में रुधन मचा हुआ हैं।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!