A2Z सभी खबर सभी जिले की

महाशिवरात्रि पर भगवान भोले नाथ गीत पर झूमे विदेशी फ्रांस के पर्यटक  मांडू में फ्रांस के पर्यटकों ने देखे महल, गाइड धीरज चौधरी ने फ्रेंच में समझाया इतिहास

महाशिवरात्रि पर भगवान भोले नाथ गीत पर झूमे विदेशी फ्रांस के पर्यटक

 

मांडू में फ्रांस के पर्यटकों ने देखे महल, गाइड धीरज चौधरी ने फ्रेंच में समझाया इतिहास

 

Related Articles

राहुल सेन मांडव

मो 9669141814

 

मांडू न्यूज/पर्यटन नगरी मांडू में रविवार को ही 100 से अधिक विदेशी सैलानी यहां के ऐतिहासिक महलों का दीदार करने पहुंचे।

 

फ्रांस से आई महिला पर्यटक इमेलिन, कैथरीन और हेलेन ने मांडू की सुंदरता और वहां की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।

 

मांडू में महाशिवरात्रि पर्व पर विदेशी पर्यटकों ने भगवान भोलेनाथ के भजनों पर नृत्य किया।

 

गौरा सांची बताओ।

 

कैसे करबा लओ भोले बाबा से व्याव।

 

पानी की चिंता तुम्हें नैया बेन भोलेकि मूडई पे लगी पाइप लेंन।

 

इस गीत पर टूरिस्ट नाचे हैं।

 

उन्होंने बताया कि गाइड धीरज चौधरी ने उन्हें दिल्ली से लेकर मांडू तक का पूरा इतिहास उनकी अपनी फ्रेंच भाषा में समझाया, जिससे उनकी यात्रा बेहद यादगार बन गई। धीरज चौधरी मांडू के एकमात्र ऐसे गाइड हैं जो हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ फ्रेंच भाषा में भी महारत रखते हैं।

 

अतुलनीय भारत की झलक

 

अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में निपुण ये गाइड विदेशी पर्यटकों को केवल इतिहास ही नहीं बताते, बल्कि भारत की सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत से भी रूबरू कराते हैं। इससे विदेशी मेहमानों के बीच भारत की एक मजबूत छवि बनती है।हाल ही में फ्रांस के 50 पर्यटकों के एक दल ने भी मांडू की ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण किया था

 

मांडू के प्रमुख दर्शनीय स्थल

 

मांडू और महेश्वर को मध्य प्रदेश की विरासत का अनमोल रत्न माना जाता है। यहां के मुख्य आकर्षण पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं।

 

जहाज महल: दो झीलों के बीच बना यह महल पानी में तैरते जहाज जैसा आभास देता है।

 

रानी रूपमती मंडपः पहाड़ी की ऊंची चोटी पर स्थित यह मंडप नर्मदा दर्शन और अद्भुत नजारों के लिए प्रसिद्ध है।

 

हिंडोला महलः इसे स्विंगिंग पैलेस भी कहा जाता है, जो अपनी झुकी हुई अनूठी दीवारों के लिए जाना जाता है।बाज बहादुर महलः यह अपनी सुंदर वास्तुकला और प्राचीन प्रेम गाथाओं का प्रतीक है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!