A2Z सभी खबर सभी जिले की

सौसर में 15 दिवसीय ऑरेंज फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ*

अजय चौरे एवं रीता चौरे के करकमलों से हुआ शुभारंभ

सौसर में 15 दिवसीय ऑरेंज फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ*

पांढुरना -सौसर फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा आयोजित 15 दिवसीय ऑरेंज फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ सौसर फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के प्रमोटर एवं पूर्व विधायक *श्री अजय रेवनाथ चौरे जी* एवं *श्रीमती रिता चौरे* के कर-कमलों द्वारा पूजा अर्चना करके किया गया।


शुभारंभ अवसर पर श्री चौरे जी ने कहा कि यह ऑरेंज फेस्टिवल क्षेत्र के संतरा उत्पादक किसानों को एक बेहतर मंच प्रदान करेगा, जिससे उन्हें अपने उत्पादों का उचित मूल्य मिलेगा एवं कृषि आधारित स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने किसानों से आधुनिक तकनीक अपनाने और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन पर जोर दिया।


इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं सौसर फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। फेस्टिवल के दौरान संतरा उत्पादों की प्रदर्शनी, विपणन, जागरूकता कार्यक्रम एवं किसानों के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।
ऑरेंज फेस्टिवल आगामी 15 दिनों तक चलेगा, जिसमें क्षेत्र के किसान एवं आमजन बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

Related Articles

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री यशवंत राव जी फोले, बलवंत रावजी फोले,अनिकेत चौरे जी, बंडू बैंड जी, दिनेश लाड़से जी, कैलाश ठाकरे जी, गजानन कोचे जी, रोशन गवांडे जी, निलेश वानखेडे जी, साजिद कुरैशी जी, तुषार विरखरे जी, अमन मालवीय जी, पवन कामड़े, राम लाड़से सतीश इवनाती,सुनील जमेबाकर, रामभाऊ सपटकर,उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!