A2Z सभी खबर सभी जिले की

“केवाईसी (KYC) – सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम” वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत अभियान रथ को कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

डिंडौरी     भारतीय रिज़र्व बैंक के निर्देशानुसार जिले में 09 से 13 फरवरी 2026 तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष वित्तीय साक्षरता सप्ताह की थीम “केवाईसी – सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम” निर्धारित की गई है।

थीम के अंतर्गत आमजन को बैंकिंग सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से जानकारी प्रदान की जा रही है—

1- केवाईसी (Know Your Customer)

2- सी-केवाईसी (Central KYC)

Related Articles

3- खाता स्वच्छता एवं वित्तीय अनुशासन

भारतीय रिज़र्व बैंक के निर्देशानुसार अभियान के प्रभावी संचालन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट प्रांगण से कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा वित्तीय साक्षरता अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह अभियान रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर नागरिकों को केवाईसी की महत्ता, सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार एवं खातों के सही संचालन के संबंध में जागरूक करेगा।

कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा, एसडीएम बजाग रामबाबू देवांगन, अग्रणी जिला प्रबंधक रवि शंकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!