A2Z सभी खबर सभी जिले की

कांग्रेस से मोहभंग: सैकड़ों आदिवासी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

जिला अध्यक्ष संदीप भाऊ मोहोड के समक्ष पहनाया भाजपा का दुपट्टा

कांग्रेस से मोहभंग: सैकड़ों आदिवासी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
जिला अध्यक्ष संदीप भाऊ मोहोड के समक्ष पहनाया भाजपा का दुपट्टा
संवाददाता: धनंजय जोशी
जिला पांढुरना (मध्य प्रदेश)
पांढुरना जिले की सौसर विधानसभा अंतर्गत ग्राम रामुढाना में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेस से मोहभंग होकर सैकड़ों आदिवासी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।


इस अवसर पर भाजपा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन श्री नामदेव जी इवनाती एवं श्री रामा जी सिलु द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री संदीप भाऊ मोहोड के समक्ष सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया गया तथा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।


भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और कार्यशैली से वे निराश थे, इसलिए अब वे भाजपा की विचारधारा से जुड़कर क्षेत्र के विकास में योगदान देंगे।
भाजपा में शामिल प्रमुख कार्यकर्ता
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वालों में—
श्री विनोद जी धुर्वे, श्री लतिफ जी सिलु, श्री पियुष जी धुर्वे, श्री अंकुश जी धुर्वे, श्री आकाश जी धुर्वे, श्री कृष्णा जी धुर्वे, श्री अंकेश धुर्वे, श्री पवन जी धुर्वे, श्री सुधाकर जी उइके, श्री दिलीप जी उइके, श्री रामसिंह जी कायदा, श्री विक्की जी उइके, श्री अरून जी इवनाती सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों ने सभी नव-प्रवेशी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जुड़ाव भाजपा संगठन को और मजबूत करेगा तथा क्षेत्र में विकास की गति को तेज करेगा।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!