A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :खबर से बौखलाए दरोगा ने पत्रकार को दी धमकी, पत्रकारों में आक्रोश 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। कोतवाली में तैनात दरोगा ने नशे के कारोबार की खबर में नाम आने से बौखला कर पत्रकार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे डाली, जिससे जनपद के पत्रकारों में रोष व्याप्त है और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की है।

प्रदेश लहर समाचार पत्र के जिला संवाददाता द्वारा बीते 27जनवरी को हाईवे पर हो रहा नशे का काला कारोबार को लेकर एक खबर सोशल मीडिया में प्रकाशित की थी जिसमे सम्बंधित दरोगा की शह पर ऐसा होना बताया गया था जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही कर दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन सम्बंधित दरोगा पत्रकार से खुन्नस रखने लगा और इसी के चलते शुक्रवार को चाईनीज मांझा की खबर कवरेज करने कोतवाली गए पत्रकार को दरोगा ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे डाली जिसके बाद हमीरपुर जिला प्रेस क्लब के पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की है और कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान सत्यम सिंह, दिनेश कुशवाहा, रहीस उददीन, कुलदीप धुरिया, सहित एक दर्जन से अधिक पत्रकार मौजूद रहे।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!