A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनपद सी ई ओ ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

स्वछता, पोषण और शैक्षणिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा

*जनपद CEO ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण*
*स्वच्छता, पोषण व शैक्षणिक गतिविधियों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुर्णा। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रियंक मिश्रा द्वारा ग्राम पंचायत पंधराखेड़ी स्थित आंगनवाड़ी भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में स्वच्छता व्यवस्था, मूलभूत सुविधाएं, बच्चों के पोषण स्तर तथा शैक्षणिक वातावरण का गहन अवलोकन किया।


निरीक्षण के समय सीईओ श्री मिश्रा ने आंगनवाड़ी केंद्र में उपस्थित बच्चों से संवाद कर उन्हें नियमित उपस्थिति बनाए रखने एवं सीखने की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु खेल-खेल में शिक्षा एवं पोषण संबंधी गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने पर जोर दिया।


इस दौरान संबंधित कर्मचारियों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को केंद्र की गुणवत्ता बनाए रखने, सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सीईओ श्री मिश्रा ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा की नींव होते हैं, इसलिए यहां व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Related Articles

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!