

दौसा।। (दीपक शर्मा बामनवास) जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने बजट पर अपने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट विश्वास और भविष्य की मजबूत नींव रखने वाला बजट है।बुनियादी ढांचे के विस्तार, रोजगार सृजन और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उठाए गए कदम देश की अर्थव्यवस्था को नई गति और मजबूती प्रदान करेंगे। यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ठोस, दूरदर्शी और सकारात्मक कदम है। इस बजट से मध्यम वर्ग को बहुत लाभ होगा एवं युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।