
सांसद बंटी विवेक साहू ने गंभीर मरीजों को दिलाई 1 लाख 60 हजार की आर्थिक सहायता
सांसद की पहल पर नागपुर और छिन्दवाड़ा में होगा गंभीर मरीजों का इलाज
छिन्दवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से गंभीर रूप से बीमार एवं आर्थिक रूप से कमजोर 5 मरीजों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने अपनी स्वेच्छानुदान निधि से 1 लाख 60 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। यह सहायता राशि मिलने से नागपुर और छिन्दवाड़ा के अस्पतालों में भर्ती आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के गंभीर मरीजों का इलाज हो सकेगा।
उल्लेखनीय है कि विगत दिनों गंभीर रूप से बीमार मरीजों के परिजनों ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात कर अपनी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कहते हुए बीमारी के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए सांसद श्री साहू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को पत्र प्रेषित कर मरीजों की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए सहायता राशि उपलब्ध कराने का निवेदन किया था। जिस आधार पर मुख्यमंत्री श्री यादव ने पांढुर्णा निवासी मोहम्मद इशाख शेख पिता शेख शमशेर को 25 हजार एवं सौंसर निवासी धर्मराज पिता भगवान उपासे को 30 हजार की राशि दी है इन दोनों मरीजों का इलाज नागपुर के अस्पतालों में होगा वहीं छिन्दवाड़ा के बारह बरैया निवासी श्रीमती संतकुमारी पति अजय कुमार उईके को 35 हजार, हेटी सरोरा निवासी पियूष पिता राजेन्द्र ससनकर को 20 हजार एवं भतोड़िया खुर्द निवासी गोलू पिता खुन्नीलाल ढीकू को 50 हजार की राशि दी है इन तीनों मरीजों का इलाज छिन्दवाड़ा के अस्पतालों में होगा।
गौरतलब है कि सांसद बंटी विवेक साहू से उनके सांसद कार्यालय एवं जिले के प्रवास के दौरान कई लोगों द्वारा आर्थिक सहायता के लिए निवेदन किया जा रहा है। जिसके आधार पर सांसद श्री साहू द्वारा भी आवेदनों पर तत्काल ही गंभीरता दिखाते हुए लोगों की हर संभव मदद की जा रही है। सांसद श्री साहू के निवेदन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भी सीएम हाउस और मंत्रालय भोपाल भेजे जा रहे आवेदनों पर तत्काल ही कार्यवाही करते हुए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की जा रही है। सांसद के प्रयास से सहायता राशि मिलने पर बीमारी से पीड़ित मरीज का अस्पताल में इलाज हो सकेगा। आर्थिक सहायता मिलने पर मरीज और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री और सांसद का आभार व्यक्त किया है।
सांसद बंटी विवेक साहू ने गंभीर मरीजों को दिलाई 1 लाख 60 हजार की आर्थिक सहायता