A2Z सभी खबर सभी जिले की

शासकीय विद्यालयों का निरीक्षण एवं मध्यान्ह भोजन की समीक्षा

मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रियंक मिश्रा द्वारा

 

शासकीय विद्यालयों का निरीक्षण एवं मध्याह्न भोजन व्यवस्था की समीक्षा

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

Related Articles

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रियंक मिश्रा द्वारा ग्राम पंचायत घड़ेलामाल एवं ग्राम पंचायत देवी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला देवी तथा शासकीय माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना की व्यवस्था का भी गहन अवलोकन किया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मिश्रा ने विद्यालय परिसरों, कक्षाओं की स्थिति, स्वच्छता व्यवस्था तथा विद्यार्थियों को प्रदान किए जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं वितरण प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन नियमित रूप से उपलब्ध कराया जा सके।
यह निरीक्षण शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यालयों की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!