A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:नायब तहसीलदार ने की मिस मैपिंग केसों की सुनवाई 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर।एस. आई. आर. के फार्म भरने में नाम, पता या सम्बधियों के नाम मैंच नहीं करने पर जारी की गई नोटिसों की नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता ने सुनवाई की। इस दौरान भारी संख्या में ऐसे मतदाता मौजूद रहे।

मतदाता सूची विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण यानि एस. आई.आर. के तहत मतदाताओं द्वारा फार्म भरने में रह गई कमियाँ या नाम, पता या परिजनों के नाम नहीं मिलान होने पर ऐसे मतदाताओं को नोटिस जारी की गई हैं जिनकी सुनवाई नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता ने खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मुस्करा में की इस दौरान भारी संख्या में ऐसे मतदाता मौजूद रहे। इस सम्बन्ध में नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता ने बताया कि उन्हें मुस्कुरा बीआरसी में लगाया गया है जिसके चलते तीन दिन में उन्होंने तिहत्तर नोटिसों की सुनवाई की है और अभी सुनवाई का सिलसिला जारी है। बाकि उनकी कोशिश यही है कि,कोई भी मतदाता न छूटने पाए।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!