
अखण्ड भारत न्यूज लखीमपुर खीरी सतेन्द्र कुमार राठौर
बाघ के हमले में मारे गए थारू परिवार के चार साल के बच्चे अराध्यम के घर पहुंचे विधायक रोमी साहनी

और दी 50000 पचास हजार रूपए की सहायता और सरकार से भी मदद कराने का दिया आश्वासन
लखीमपुर खीरी पलिया कलां।थारू क्षेत्र में 2 दिन पहले थारू परिवार के चार वर्ष के बच्चे अराध्यम पुत्र राधे को बाघ ने मार दिया है, बच्चे अराध्यम के माता पिता खेत में मजदूरी करते थे, अराध्यम वहीं अपने माता पिता के साथ खेत में गया था, वहां बच्चे पर बाघ ने हमला कर उसे अपना निवाला बना लिया, सूचना मिलने पर लखनऊ से सीधे मृतक बच्चे अराध्यम के घर ग्राम परसिया पहुंचे विधायक रोमी साहनी, और परिवार को ढांढस बंधाया एवं थारू बच्चे की मां अनीता को *50000 पचास हजार रुपए* की सहायता दी और सरकार से भी मदद दिलाने का आश्वासन दिया ।
