

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। बिजली विभाग ने बकायदारों के खिलाफ अभियान छेड दिया है जिसके चलते अब बकायदारों के कनेक्शन कटने भी शुरू हो गए हैं।
कस्बे सहित क्षेत्र में बिजली के बकायदारों पर विभाग का चाबुक चलना शुरू हो गया है। जिसके चलते कस्बे सहित क्षेत्र में कई टीमों का गठन कर अभियान शुरू कर दिया है। जिसके चलते रविवार को आधा सैकडा से अधिक बकायदारों के कनेक्शन काटे गए जबकि एक दर्जन से अधिक लोगों ने अपने बिल जमा किए।