
कोटपूतली बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र विश्नोई ने बताया कि नीमराना पुलिस ने चोरी की घटनाओं में एक बड़ी शातिर अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह ने राजस्थान और हरियाणा में करीब 50 दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने विजयपाल बावरिया, कपिल बावरिया और राजेश बावरिया को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से बिना नंबर की बाइक और शटर काटने के औजार बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने 30 दिसंबर की रात को हरसौरा थाना क्षेत्र के बाबरिया और देवसन में 7 दुकानों के शटर काटकर सामान चोरी कर लिया था। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र विश्नोई ने बताया कि गिरोह का पर्दाफाश करने में हरसौरा थाना पुलिस ने भी सराहनीय कार्य किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।