

हमीरपुर से ब्यूरों चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर।पड़ोसियों की मारपीट से घायल महिला ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्यवाही नहीं की जिससे आहत होकर पीड़िता ने शुक्रवार को एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। न्याय ना मिलने पर उसने परिजनों संग आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पत्योरा गांव निवासी पूजा देवी पत्नी कुलदीप सिंह ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि वह एनआरएलएम के तहत दूध डेरी चलाती है। बीते 15 जनवरी की दोपहर पशुबाड़े में काम कर रही थी तभी पड़ोसी अनुज ऊर्फ लड्डू ने आकर उसका वीडियो बनाने लगा जिस पर उसने विरोध किया तो उक्त पड़ोसी ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया। बच्चों के शोर मचाने पर दबंग पड़ोसी का भाई आशीष ऊर्फ अज्जू भी मौके पर पहुंचा जहाँ उसने भी अभद्रता करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया।पीड़िता की सास के आने पर उक्त दोनों दबंग भाग गए।पीड़िता ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की मौके पर पहुंची पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की।शुक्रवार को पीड़िता और उसकी देवरानी काजल पशुबाड़े में काम कर रही थीं तभी उक्त दोनों आरोपियों ने पुनः आकर अभद्रता करते हुए मारपीट की घटना को पुनः अंजाम दे दिया।पुलिस की कार्यशैली से आहत पीड़िता ने देवरानी संग शुक्रवार को एसपी को पत्र सौपा जिसपर एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने मुकदमा लिखवाकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।