

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। मान नदी किनारे स्थित श्री राम मंदिर परिसर मे चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा पंडाल मे रात्रि कालीन कार्यक्रम के अंतर्गत भजन निशा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भजन गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम में समाज सेवियों का सम्मान भी किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य मुकेश पिपलाज व विशेष अतिथि साहित्यकार विश्वदीप मिश्रा, समाजसेवी जयप्रकाश सेन, योगेश जख़्मी, संदीप जाजमे, अनिल तोमर कराटे खिलाड़ी विशाल दामके एवं कवि राम शर्मा परिंदा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया। अतिथियो का स्वागत कार्यक्रम संयोजक नित मंडवाल कैलाश प्रजापत, ओंकार प्रजापत, शेलेन्द्र राठौर, दीपक प्रजापत एवं अन्य सदस्यो मे गमछा पहना कर किया। गायक कलाकारो का भी सम्मान किया गया। भजन गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की दी। भजन गायिका योगिता उपाध्याय ने फूलों में सज रहे हैं श्री वृंदावन बिहारी के भजन के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। दीपक ठक्कर खरगोन ने बड़ी देर भई नंदलाला तेरी राह तके बृजबाला। गायक संदीप जाजमे ने मालिक मेरे होठों पर बस एक तेरा ही नाम। राजा पाठक ने द्वारकानाथ म्हारा राजा रणछोड़ छे। ललिता वर्मा ने प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केश। हारे का सहारा है मेरा खाटू नरेश, गणेश शिंदे ने सच्चा सुख है शिवजी तुम्हारे चरणों में आदि भजनों की प्रस्तुतियां दी। देर रात तक चली भजन निशा में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु भजनों पर थीरकते रहे। कार्यक्रम का संचालन कवि राम परिंदा ने और आभार नित मंडवाल ने माना।