
हुसैनाबाद प्रतिनिधि
नगर पंचायत चुनाव से पहले भाजपा को दिख रही है हार : हसनैन ज़ैदी
फोटो:
हुसैनाबाद/पलामू: भाजपा द्वारा धरना प्रदर्शन और चुनाव संबंधी मांगों पर कांग्रेस झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक महासचिव सह हुसैनाबाद नगर पंचायत इम्मामबाडा निवासी सैयद हसनैन ज़ैदी ने कहा कि तिखा हमला बोला है! उन्होंने प्रेस व्याप्ति जारी कर कहा कि नगर पंचायत चुनाव से पहले ही भाजपा को अपनी हर साफ नजर आने लगी है इसी डर से भाजपा लगातार धरना प्रदर्शन कर रही है भाजपा नगर पंचायत चुनाव को लेकर दलीय आधार पर इसलिए करना चाहती है ताकि हिंदू मुस्लिम के नाम पर वोटो का ध्रुवीकरण कर जनता को डराकर वोट हासिल किया जा! सके उन्होंने कहा कि यदि चुनाव गैर दलीय आधार पर होता है तो! स्वत्रत प्रत्याशी जनता के समर्थन और अपने कार्यों के दम पर चुनाव लड़गे और उनकी जीते सुनिश्चित होगी जिससे भाजपा को नुकसान होगा कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा को बैलेट पेपर से चुनाव कराने से डर लगता है इसलिए वह ईवीएम से चुनाव कराने की मांग कर रही है उन्होंने कहा कि ईवीएम के जरिए भाजपा की वोट चोरी करने में आसानी होती है जबकि बैलेट पेपर से चुनाव होने पर नगर पंचायत की जनता वोट की वास्तविक ताकत सामने आ जाएगी मौके पर कांग्रेस झारखंड प्रदेश शिक्षा विभाग उपाध्यक्ष सह जिला चेयरमैन नन्दकिशोर पाठक प्रखंड हुसैनाबाद कांग्रेस कमेटी गुप्तेश्वर पांडे अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह जिला महासचिव अर्जुन सिंह अंबिका सिंह रघुराई यादव शंभु कुमार सिंह पृथ्वी पांडे रिजवान अहमद लोकेश कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे!
