
ग्रामीण विभाग की मिली भगत से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सड़क, एक सप्ताह मे दिखने लगी गिट्टी
कैमूर जिले मे बन रही सड़कों मे घोर अनियमितता देखने को मिल रही है जिसकी चर्चा ग्रामीण क्षेत्रों मे जोर सोर से चल रही है कुछ दिन पूर्व रामगढ़ विधायक पिंटु यादव के द्वारा ग्रामीण विभाग के कारनामों को सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर डालने के बाद ग्रामीण विभाग की काफी किरकिरी हुई थी। जिसके बाद से ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा बनाई गई सड़कों में घोर अनियमितता का मामला काफी चर्चा में है
ताजा मामला भभुआ प्रखंड के अंतर्गत दरौली से करमीचक के तक बनी सड़क की चर्चा जोर सोर से चल रही है।जहां सड़क बनने के एक सप्ताह के अंदर ही गिट्टी उखड़ने लगी है। जिसके बाद क्षेत्र मे ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों के मिलीभगत की बाते लोग करते नजर आ रहे हैं
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह सड़क दरौली से करमीचक तक बनी हुई है। जिसकी लम्बाई 03 किलोमीटर तक है। इस सड़क को बनाने के लिए 14 लाख 28 हजार 269 रूपये की राशि खर्च करने के लिए अनुशंसित किया गया है। वहीं इस सडक को बनाने के लिए पंकज कंस्ट्रक्शन को जिम्मेवारी दी गई है। यह सड़क बनने के एक सप्ताह के अंदर गिट्टी उखड़ना विभाग और संवेदक के कार्यों पर सवाल खड़े करता है जो जांच का विषय है।