A2Z सभी खबर सभी जिले की

परमार्थ शिवीर से परमार्थ की भावनायें हुई पुष्ट..



रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। श्वेतांबर जैन श्रीसंघ के बच्चो के परमार्थ शिवीर का समापन कार्यक्रम श्री महावीर हीरा रतन भवन मे संपन्न हुआ। अखिल भारतीय साधुमार्गी संघ के आह्वान पर शीतकालीन पंच दिवसीय शिविर का आयोजित किया गया | जिसमे समाज के 60 बच्चो ने धार्मिक ज्ञान के साथ व्यवहारिक अनुशासन के सूत्र भी सीखे। आज के मोबाईल युग मे दिन मे तीन घंटे बच्चो के चंचल मन को स्थिर रखना आसान काम नही हैं | शिविर मे आयु वर्ग के हिसाब से अलग विषय वस्तु के साथ स्थानीय समाज की श्राविकाओ ने ही शिक्षक की भूमिका निभाई। आज शिवीरार्थियो ने शिवीर के संस्मरण सुनाये। श्रीसंघ अध्यक्ष प्रवीण खटोड ने सफलतम आयोजन पर युवाओ और शिक्षिकाओ के रुप मे भाग लेने वाले बच्चो की अनुमोदना की। मनोहर ओरा ने पुनः ऐसे ज्ञान वृद्धि के शिवीर आयोजन की बात सभी के समक्ष रखी। स्नेहा ओरा व सारिका नवलखा ने भी अपने विचार रखे।

समाज की महिलाओ मे शिक्षिका के रूप मे मंजु काकरेचा, सपना ओरा, दीपिका नवलखा, खुशबु काकरेचा, नीता नवलखा, ज्योति खटोड, ऊषा ओरा, रजनी जैन, मोनिका ओरा, संगीता मेहता, स्वाती ओरा आदि का विशेष सहयोग रहा।।शिवीर की पूरी रूप रेखा बनने मे मुख्य रूप से अर्पित काकरेचा, सौरभ नवलखा, सिद्धार्थ ओरा, शरद नवलखा, हर्षित काशमीया, सौरभ खटोड आदि युवाओ का अहम रोल रहा एवं प्रमुख रुप से संतोष काकरेचा, सुबाहु फूलेरा, अशोक काकरेचा, रितेश फूलेरा, अमित नाहर, राहुल काकरेचा, अश्विन खटोड, राकेश खटोड आदि भी उपस्थित थे। दैनिक प्रभावना और स्वल्पाहार की भी व्यवस्था करने वालो की भी अनुमोदना की गई। आकेश नवलखा ने बताया कार्यक्रम के अंत मे शिविरार्थियो को ईनाम व परमार्थ शिविर के सर्टिफिकेट भी समाज गणमान्य श्रावक श्राविकाओ के कर कमलो से दिये गये।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!