A2Z सभी खबर सभी जिले की

चंबल नदी का जलस्थर कम होते ही रेत माफिया की हौसले बुलंद*

  1. *ईमानदार पुलिस अधीक्षक ब आईजी की छवि को पलीता लगाते नबागत थाना प्रभारी*

*चंबल नदी का जलस्थर कम होते ही रेत माफिया की हौसले बुलंद*

मुरैना /मोहन सरकार भले ही माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रयास कर रही है लेकिन मुरैना जिले के हाल ही में थाने की कमान लिए हुए नवागत नगरा थाना प्रभारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आरहे हैं चंबल नदी का जलस्तर घटते ही अवैध रेत उत्खनन का खेल एक बार फिर तेज हो गया है। अंबाह विधानसभा के नगरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ,,,,,,,
,,,,,,,,,, घाटों पर प्रतिदिन खुलेआम रेत का अवैध खनन जारी है। सूत्रों के अनुसार बताया जाता है यहां रेत का उत्खनन नगरा थाना प्रभारी के संरक्षण में किया जा रहा है यह भी बताया जाता है थाना प्रभारी ने अपने चहेते आरक्षक को सेट कर दिया है वह वसूली करके प्रति ट्रैक्टर 7000 से 10000 रूपए लेकर थाना प्रभारी को थमा देता है ऐसा न करने पर ट्रैक्टर को थाने में रख दिया जाता है स्थानीय नागरिकों के मुताबिक यहाँ रोजाना 50 से 80 ट्रैक्टर रेत भरकर बाहर भेजे जाते हैं, लेकिन प्रशासन और पुलिस इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। यही वजह है कि नगरा थाना प्रभारी की भूमिका पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं

*अवैध उत्खनन से है पर्यावरण को खतरा*
खनन से न केवल चंबल नदी का पर्यावरण और प्राकृतिक धारा खतरे में है, बल्कि इससे सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व की भी हानि हो रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि फॉरेस्ट विभाग की लगातार सर्चिंग और गश्त के बावजूद रेत माफिया बेखौफ होकर कारोबार कर रहे हैं अवैध कारोबार संगठित रूप से चल रहा है और जिम्मेदार अधिकारी इस पर चुप्पी साधे बैठे है! कि यदि समय रहते इस पर कड़ा कदम नहीं उठाया गया तो नदी का अस्तित्व संकट में पड़ जाएगा और आसपास के गाँवों की ज़मीन व पर्यावरण को भी भारी नुकसान होगा।स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि वे तुरंत सख्त कार्रवाई करें ताकि चंबल नदी को अवैध खनन से बचाया जा सके और इस गैरकानूनी कारोबार की जड़ें उखाड़ी जा सकें

*रेत के ट्रैक्टरों से कुचलकर हो चुकी है कई मौत*

Related Articles

ज्ञात हो कई वर्षों पूर्व मुरैना जिले में माफियाओं द्वारा ट्रैक्टर से कुचलकर आईपीएस अधिकारी की हत्या की गई थी तथा गत वर्ष पूर्व सिविल लाइन थाना प्रभारी को कुचलने की कोशिश की गई थी जिसमें हुआ गंभीर रूप से घायल हुएथे मुरैना जिले के सुमावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्कूली छात्रा को कुचलकर हत्या की गई इसी क्रम में पोरसा की अटेर रोड पर तीन छात्रों को ट्रैक्टर से कुचल का रेत माफियाओ ने मौत की घाट उतार दिया यदि यह मामला गंभीरता से नहीं लिया गया तो आगामी समय में भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!