A2Z सभी खबर सभी जिले की

वैश्य समाज के कैलेंडर का विमोचन

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। वैश्य संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत अग्रवाल, वैश्य जिलाध्यक्ष आशीष गोयल के आतिथ्य, संगठन मंत्री सतीश अग्रवाल, शैलेष नीमा, कैलाश लाड धार की विशेष उपस्थिती जिला उपाध्यक्ष हेमन्त खटोड़ एवं वैश्य समाज मनावर के अध्यक्ष नारायण सोनी की अध्यक्षता में वैश्य संगठन मनावर की बैठक का आयोजन नरसिंह मंदिर मे किया गया | वैश्य समाज युवा इकाई तहसील अध्यक्ष आकेश नवलखा ने बताया कैलेंडर का विमोचन नगर के वैश्यजनो की उपस्थिति में किया गया एवं जिसका वितरण भी शीघ्र किया जायेगा | वैश्य समाज के सामाजिक कार्यो की चर्चा करते हुए समाजसेवा में सभी सदस्यों की सक्रियता बनाये रखने की सार्थक चर्चा हुई | वैश्य पदाधिकारियों द्वारा जय कुमार अग्रवाल , संजय अग्रवाल, मनीष अग्रवाल और यतेश अग्रवाल को वैश्य समाज का आजीवन सदस्य बनाया गया | इस अवसर पर वैश्य संगठन मनावर के सदस्य व्यवसायी अखिलेश जायसवाल , मनोज खंडेलवाल, सुनिल अग्रवाल, दामोदर खंडेलवाल, राजेश काकरेचा आदि भी उपस्थित थे | आशीष गोयल ने 10-11 जनवरी को धार मे आयोजित समाज के परिचय सम्मेलन का निमंत्रण भी स्थानीय अग्रवाल समाज को दिया |

Show More
Check Also
Close
Back to top button