A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्वालियर की दबंग आईपीएस अनु बेनीवाल का वायरल वीडियो,” तुम्हारे फूफा प्रेसिडेंट भी हो तो चालान होगा” मध्य प्रदेश की दंबग लेडी IPS अनु बेनीवाल: कानून के प्रति सख्ती और जनता में जागरूकता का प्रतीक

ग्वालियर की दबंग आईपीएस अनु बेनीवाल का वायरल वीडियो,” तुम्हारे फूफा प्रेसिडेंट भी हो तो चालान होगा”

 

 

मध्य प्रदेश की दंबग लेडी IPS अनु बेनीवाल: कानून के प्रति सख्ती और जनता में जागरूकता का प्रतीक

Related Articles

राहुल सेन मांडव

मो 9669141814

ग्वालियर न्यूज/मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में तैनात IPS अधिकारी अनु बेनीवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके कड़क और सख्त अंदाज का शानदार प्रदर्शन देखा जा सकता है। यह वीडियो ग्वालियर में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान का है, जिसमें अनु बेनीवाल सड़क पर उतरकर खुद वाहन चालकों को नियमों का पालन कराने में जुटी हुई नजर आ रही हैं।

 

वीडियो में एक कार चालक अपने रिश्तेदारों के रसूख का हवाला देता है, तब अनु बेनीवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा – “तुम्हारे फूफा चाहे प्रेसिडेंट भी हो, चालान तो होगा।” इस सख्त रवैये ने न केवल जनता का भरोसा बढ़ाया बल्कि यह दिखाया कि कानून में किसी के लिए भेदभाव नहीं है।

 

*सड़कों पर अनुशासन और सुरक्षा की मजबूत पहल*

 

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अनु बेनीवाल ने नए साल के मौके पर ग्वालियर में सख्त सुरक्षा उपायों के तहत वाहन चेकिंग अभियान की अगुवाई की। शहर के व्यस्त चौक-चौराहों पर पैदल गश्त के साथ-साथ वाहन जांच की जा रही थी। अनु बेनीवाल ने खुद वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन कराते हुए यह सुनिश्चित किया कि कोई भी व्यक्ति चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई अवश्य होगी। उनका यह अंदाज स्पष्ट रूप से यह संदेश देता है कि कानून सभी के लिए समान है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!