मध्यप्रदेश

कटनी – कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर कटनी के प्रयासों से परिवार से बिछुड़ी महिला आठ माह बाद पहुंची अपने घर

महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित वन स्टॉप सेंटर द्वारा

🔳वन स्टॉप सेंटर कटनी के प्रयासों से परिवार से बिछुड़ी महिला आठ माह बाद पहुंची अपने घर
🔳कटनी – कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर कटनी द्वारा अपने परिवार से बिछड़ी श्रीमती सरिता (परिवर्तित नाम) को आठ माह बाद सकुशल घर पहुंचाया गया।
श्रीमती सरिता कटनी के बड़वारा विकासखंड की निवासी हैँ। वे अपने परिजनों से बिछड़कर भटकते हुए जोधपुर राजस्थान पहुंच गई थी। जहां आर. पी. एफ. द्वारा उन्हें तत्कालिक आश्रय के लिए नारी अपना घर आश्रम जोधपुर पहुंचाया गया।
श्रीमती सरिता प्रारम्भ में अपने घर का पता एवं नाम नहीं बता पा रही थी। नारी अपना घर आश्रम में श्रीमती सरिता को आश्रय के साथ स्वास्थ्य देखभाल भी मिली। स्वास्थ्य लाभ होने पर श्रीमती सरिता द्वारा आश्रम कर्मियों को बताया गया कि वे मध्य प्रदेश के कटनी ज़िलें की निवासी हैँ।
नारी अपना घर आश्रम जोधपुर द्वारा श्रीमती सरिता के सम्बन्ध में सूचना जिला प्रशासन कटनी को प्रेषित की गई। श्री आशीष तिवारी कलेक्टर कटनी द्वारा तत्काल महिला एवं बाल विकास विभाग को श्रीमती सरिता के पुनर्वास के लिए कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित वन स्टॉप सेंटर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, जोधपुर स्थित आश्रम से सम्पर्क कर श्रीमती सरिता से चर्चा कर उनके परिवार एवं निवास स्थान के बारे में जानकारी ली गई। तदुपरांत महिला एवं बाल विकास की टीम द्वारा श्रीमती सरिता के आवश्यक पहचान सम्बन्धी दस्तावेज एकत्रित किये गये एवं उनके परिवार को खोजा गया।
तत्पश्चात नारी अपना घर आश्रम जोधपुर की टीम से समन्वय कर श्रीमती सरिता को कटनी लाया गया एवं उन्हें वन स्टॉप सेंटर कटनी में आश्रय दिया गया। जहां श्रीमती सरिता दुबारा अपने परिवार से मिल सकी। श्रीमती सरिता के भाई द्वारा उनकी बहन को सकुशल घर पहुचाने के लिए श्री आशीष तिवारी कलेक्टर कटनी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!