

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
कुरारा,हमीरपुर 29 दिसंबर स्थानीय कृषि उत्पादन मंडी समिति में एक सप्ताह से बंद चल रही ज्वार की तौल आज से शुरू हो गई। सबसे पहले
छोटे किसानो की ज्वार की तौल कराई गई।
कृषि उत्पादन मंडी समिति में सरकारी दर पर ज्वार की खरीद के लिए दो केंद्र
विपणन शाखा के संचालित है। एक सप्ताह से ज्वार की तौल बंद रहने से किसानों को परेशानी का सामना करना
पर रहा था। इसकी शिकायत किसानों द्वारा जिलाधिकारी से की गई थी। उच्च
अधिकारियों के हस्तक्षेप से आज छोटे
किसानो की ज्वार की तौल कराई गई
जिन किसानों की ज्वार पांच कुंतल, दस
कुंतल, पंद्रह कुंतल ज्वार थी उनको नंबर
के हिसाब से 35 किसानों को नंबर दिया गया है। तथा इस नंबर के हिसाब से तौल
कराई जा रही है। ज्वार खरीद का समय
एक अक्टूबर से 31 दिसंबर तक निर्धारित किया गया है।तौल का आखिरी
समय होने से किसान परेशान था। तौल शुरू होने से किसानो ने राहत की सांस ली है।
