
बुलेटन बाबा मंदिर में भक्ति भाव के साथ भव्य धार्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ ,

——————————————————————‘वाराणसी से रिपोर्ट’
“श्याम सुन्दर जायसवाल”
‘अखंड भारत न्यूज़’
वाराणसी के प्राचीन बुलेटन बाबा मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धार्मिक श्रद्धा और गहरे भक्ति भाव के साथ भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ, रामायण पाठ एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। यह बुलेटन बाबा मंदिर पियरी से दीनानाथ गोला, मसाले के बाजार क्षेत्र से गोला जाने वाले मार्ग के बीच स्थित है। जिस स्थान को बुलेटन कहा जाता है, वही इस मोहल्ले का नाम है और इसी स्थान पर भगवान महादेव के रूप में पूज्य बुलेटन बाबा का यह प्राचीन मंदिर स्थापित है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बुलेटन बाबा मंदिर अत्यंत प्राचीन है और वर्षों से क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह धार्मिक आयोजन रामलीला बुलेटन रामलीला समिति के तत्वावधान में विधिवत रूप से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में रामलीला समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही क्षेत्र के श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। बुलेटन बाबा मंदिर परिसर में चल रहे भजन-कीर्तन एवं सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा वातावरण भक्तिरस से सराबोर रहा।
इस अवसर पर बुलेटन बाबा मंदिर परिसर को फूलों एवं आकर्षक विद्युत झालरों से भव्य रूप से सजाया गया। उल्लेखनीय है कि बुलेटन बाबा मंदिर में भगवान महादेव के साथ-साथ अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी स्थापित हैं, जिनकी श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा से सुख-समृद्धि की कामना की।आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बुलेटन बाबा मंदिर में आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम क्षेत्र में आपसी भाईचारे, धार्मिक आस्था एवं सामाजिक समरसता का संदेश देता नजर आया।