A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:धार्मिक स्थल पर अश्लील नृत्य व अवैध आयोजन का आरोप, कार्यवाही की मांग

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। कस्बे के तपोभूमि प्रांगण में धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनो द्वारा सुमेरपुर थाना में थानाध्यक्ष को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 25 दिसंबर 2025 को तपोभूमि प्रांगण में बद्री प्रसाद गुप्ता, केदार नाथ गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, दीपू गुप्ता व प्रवीन गुप्ता द्वारा एक बच्चे के जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। आरोप है कि इस दौरान बाहर से बुलाई गई बालाओं से अश्लील नृत्य कराया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Related Articles

शिकायत में यह भी कहा गया है कि परिसर में बिना किसी सरकारी अनुमति के क्रिसमस ट्री की स्थापना की गई और देर रात तक तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाया गया, जो सुप्रीम कोर्ट के ध्वनि संबंधी आदेशों का उल्लंघन है। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में शराब पी गई और अश्लीलता व नग्नता फैलाई गई, जिससे नगर सहित पूरे जनपद में आक्रोश है।

तहरीर में इसे समाज और देश की एकता व अखंडता को ठेस पहुंचाने वाली घटना बताते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो सम्पूर्ण हिंदू समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है, वीडियो व अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!