A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:गांव के रसूखदार पर किशोरी से छेडछाड का आरोप

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने अपने नौकर की नाबालिग पुत्री के साथ छेडछाड की घटना को अंजाम दिया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया कि वह गांव के एक रसूखदार व्यक्ति के घर में मजदूरी करने का काम करता है। बीते 11 दिसंबर को जब वह अपने खेत में पानी लगाने गया था तो उसने अपनी नाबालिग पुत्री को जानवरों का गोबर उठा कर साफ सफाई करने को कह गया था। उसी सिलसिले में किशोरी सफाई करने गई तभी मालिक ने उसके साथ छेडछाड की, पीडिता द्वारा जब अपने घर में यह बात बताई गई तो पीडिता का पिता शिकायत करने गया इसपर आरोपी ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।पीडित ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है जिसपर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है। इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!