A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

सीमलवाडा पीठ क्षेत्र की घटना, छेड़छाड़ पिडित किशोरी किटनाशक जहर खा कर दि जान

मुस्लिम युवक द्वारा जबरन पिछा करनें व प्रताड़ित करने के कारण उठाया कदम

पीठ कस्बे में किशोरी की मौत के घटना के दोपहर बाद प्रशासन और आला अधिकारियों व जनप्रतिनिधियो की लम्बे दौर की वार्ता के बाद,आखिरकार पांच सुत्रीय मांग पर सहमति बनी । जिसमें सबसे पहली मांग, पीठ पुलिस चौकी प्रभारी मणिलाल जी पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निलंबित किया गया ,वहीं दूसरी ओर मृतक किशोरी के परीवार को 11 लाख रुपए की आर्थिक सहायता,व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की गई। व दोषी सहित ग्यारह लोगों को हिरासत में लिया, व जो भी इस घटनाक्रम में संलिप्त लोगों पर उचित कार्यवाही कर उनको सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई कर, सजा दि जाएगी।

सुबह से जमा लोगों की भीड़ देखते हुए,पुरे पीठ कस्बे में कयी थानों का जाब्ता सहित काफी पुलिस बल तैनात था, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है,अभी तक मृतक किशोरी का दाह-संस्कार नहीं हो पाया है। स्थिति को देखते हुए, कुछ दैर बाद दाह संस्कार होने की संभावना है।

इस घटना के बाद परिजन भी अपनी बेटी के चले जाने से काफी सदमे में हैं,,व उनका रो रो कर बुरा हाल है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!