तिलहर शाहजहांपुर।थाना क्षेत्र के गांव खिरिया माल में पत्नी से गाली-गलौज का विरोध करना एक विकलांग युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर उसके ही भाई ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।गांव खिरिया माल निवासी राकेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार सुबह करीब नौ बजे उसकी पत्नी घर के बाहर लगे नल पर पानी भर रही थी। इसी दौरान उसका भाई वहां पहुंचा और पत्नी के साथ गाली-गलौज करने लगा। राकेश ने बताया कि वह विकलांग है और जब उसने भाई से इस हरकत का विरोध किया तो आरोपी भाई ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसे चोटें आईं।घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल राकेश को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस उसके भाई के खिलाफ कार्रवाई करने में टालमटोल कर रही है।इस संबंध में कार्यवाहक क्राइम इंस्पेक्टर सुनील यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर के आधार पर पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
0 1 minute read

