A2Z सभी खबर सभी जिले की

बैक करते समय ट्रक महिला के ऊपर चढा, मौके पर मौत

बैक करते समय ट्रक महिला के ऊपर चढा, मौके पर मौत

 

मौदहा हमीरपुर। कस्बे की गल्ला मण्डी में एक खाली ट्रक बैक करते समय महिला के सिर पर चढ गया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि ट्रक चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया है।

कस्बे के मोहल्ला रागौल नयी बस्ती निवासी फूलारानी उर्फ़ रामश्री (65)पत्नी लल्लू मौदहा गल्ला मण्डी गई थी तभी एक खाली ट्रक यूपी 78सी. एन 4665 के चालक ने ट्रक को बैक कर दिया जो महिला के सिर में चढ गया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना होने के साथ ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है साथ ही ट्रक को कस्टडी में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

 

मृतका मानसिक विक्षिप्त बताई जा रही है जबकि मृतका अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों को रोता बिलखता छोड़ गई है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि ट्रक मण्डी समिति में खडा करा दिया गया है और चालक फरार हो गया है आगे की कार्यवाही की जा रही है।

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button