

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास
दौसा । बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर जिला मुख्यालय पर नेहरू गार्डन में सर्व समाज की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ । इस अवसर पर सर्व समाज के लोगों द्वारा कैंडल जलाकर एवं पुष्पांजलि कर सादर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
वरिष्ठजन रामनाथ राजोरिया ने बाबा साहेब के सिद्धांतों पर आगे बढ़ने का आव्हान किया।
कर्मचारी नेता भगवान वर्मा ने बताया कि बाबा साहब एक युग पुरुष थे जिन्होंने समाज को इस देश को स्वस्थ लोकतंत्र के साथ समानता का अधिकार दिया। संविधान निर्माण में बाबा साहब की मुख्य भूमिका रही। उनके सिद्धांत शिक्षित बनो, संगठित रहो, और संघर्ष करो।युवाओं को बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर समाज और देश के विकास में योगदान देना चाहिए। इसके लिए शिक्षा महत्वपूर्ण है।
इस मौके पर वरिष्ठ नेता अब्दुल मनान खां, वैश्य समाज के अध्यक्ष मनोहर लाल गुप्ता, रामोतार मावई, विश्व हिंदू परिषद से परमानंद शर्मा, डॉ सी एल मीणा,आर के वर्मा भाजपा , पी डी मीणा, डॉ राजेंद वर्मा, योगेश गोठड़ा,राजाराम मीणा,प्रोफेसर नरेंद्र परेवा, अशोक शर्मा खेड़ला, एन आर बालोत, अशोक भगवती,ओपी परेवा,कैलाश सामरिया,देवीसहाय मीणा, हजारी मीणा,कैलाश गोठवाल,धर्मपाल मीणा, अवधेश जायसवाल हेमराज,आयुष वर्मा, बिजेंद्र वर्मा, लक्ष्मण बैरवा, विकास परेवा , नवल शर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की एवं बाबा साहेब अमर रहे के नारे लगाl