A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

देहात कोतवाली पुलिस ने दो आरोपी पकडे

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार….

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशानुसार, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सहारनपुर की थाना कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह के कुशल नेतृत्व में की जा रही चेकिंग और गश्त के दौरान दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान (विनोद कुमार पुत्र साधू और महेंद्र पुत्र चेत्तु उर्फ चेतराम) के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों वारंटियों को पकड़कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह गिरफ्तारी क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

*रिपोर्ट :- मोहम्मद अली मिर्ज़ा /अखंड भारत न्यूज़

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!