

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। रिश्तेदारी में गई किशोरी को पिता और पुत्र बहला फुसला कर भगा ले गए जिसपर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम धनपुरा निवासी विजय लक्ष्मी पत्नी शिवचरन प्रजापति ने थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि,बीते 21नवम्बर को वह अपनी नाबालिग बेटी साधना को अपने रिश्तेदार विनोद कुमार के घर छेडीबसायक में एक कार्यक्रम में छोड़ कर आई थी लेकिन उसी शाम भुलसी निवासी आकाश पुत्र बच्चा और बच्चा प्रजापति निवासी ग्राम भुलसी थाना सिसोलर बहला फुसला कर भगा ले गए हैं। पीडित ने अपनी पुत्री के साथ किसी अनहोनी घटना की आशंका जताई है। पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी नंदलाल प्रजापति ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।