A2Z सभी खबर सभी जिले की

थाना फतनपुर :: सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

Published by: जिला संवाददाता दीपांशु तिवारी

गौरा।जौनपुर जनपद के बरखा थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय महिला ममता देवी की सोमवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनके पति प्रधुम्न गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। यह हादसा प्रतापगढ़ जनपद के फतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतपुर मोड़ के पास हुआ।

रिश्तेदारी से लौटते समय हुआ हादसा

प्रधुम्न अपनी पत्नी ममता देवी को बाइक पर बैठाकर प्रतापगढ़ जनपद में अपने रिश्तेदारों के यहां से वापस जौनपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे जगतपुर मोड़ के समीप पहुंचे, तभी अचानक एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में तेज टक्कर मार दी।

टक्कर से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल

Related Articles

हादसा इतना भीषण था कि दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने ममता देवी को मृत घोषित कर दिया। प्रधुम्न को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ममता देवी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का बयान

फतनपुर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। आरोपी वाहन की तलाश की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!