A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:चाची का हत्यारा कलयुगी भतीजा गिरफ्तार

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। बीते बीस नवम्बर को कलयुगी भतीजे द्वारा कुल्हाड़ी से दौडाकर चाची की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी भतीजे को टिकरी के निकट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बीते बीस नवम्बर की सुबह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहय्या में कलयुगी भतीजे धर्मेंद्र पुत्र शिवलाल ने अपनी रिश्ते की चाची कल्ली पत्नी मेडेलाल खंगार की दिन दहाड़े दौडाकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया था और मौके से फरार हो गया था जिसकी तलाश में पुलिस ने कई टीमों का गठन कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए थे। उसी मामले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस टिकरी के निकट से आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!