A2Z सभी खबर सभी जिले की

ऑपरेशन मुस्कान, धार जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बालिकाओं से किया संवादः मांडू के हाई सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं को सेल्फ डिफेंस और कानूनी अधिकार बताए

ऑपरेशन मुस्कान, धार जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बालिकाओं से किया संवादः

 

मांडू के हाई सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं को सेल्फ डिफेंस और कानूनी अधिकार बताए

 

Related Articles

 

राहुल सेन मांडव

मो 9669141814

 

मांडू न्यूज/’ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत मांडू नगर के हाई सेकेंडरी स्कूल में 500 छात्राओं के लिए जागरूकता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें धार जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह डावर मांडू थाना प्रभारी इंदल सिंह रावत वरिष्ठ पत्रकार सोमनाथ तिवारी युवा पत्रकार राहुल सेन मांडव प्राचार्य सोमसिंह वास्केल शिक्षक संजय तिवारी मंच पर मौजूद रहे वहीं छात्राओं से संवाद कर उन्हें कानूनी अधिकार, साइबर सुरक्षा और आत्मरक्षा के तरीकों की जानकारी दी।

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर, सतर्क और आत्मविश्वासी बनाना था ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में खुद की रक्षा कर सकें।

 

हेल्पलाइन नंबर और सुरक्षा उपाय बताए

 

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को बच्चों की सुरक्षा के लिए उपलब्ध विशेष कानूनों और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। साइबर अपराध से बचाव के लिए उन्हें अनजान लोगों से बातचीत न करने, निजी जानकारी साझा न करने और किसी भी प्रकार की धमकी मिलने पर तुरंत सतर्क रहने की सलाह दी गई।

 

छात्राओं को 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1091 (महिला हेल्पलाइन), 100 (पुलिस सहायता) और 112 (आपातकालीन सेवा) जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर याद रखने के लिए प्रेरित किया गया।

 

साथ ही बाल संरक्षण कानूनों की जानकारी दी

 

बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी और बाल यौन शोषण से संबंधित कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाल विवाह अधिनियम के तहत 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की का विवाह कराना गंभीर अपराध है, जिसके लिए कठोर दंड का प्रावधान है। छात्राओं से अपील की गई कि वे अपने आसपास ऐसे किसी भी मामले की सूचना पुलिस या महिला बाल विकास विभाग को दे।

 

छात्राओं ने ली शपथ

 

कार्यक्रम के अंत में सभी बालिकाओं ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ शपथ ली और महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए जागरूक समाज बनाने का संकल्प लिया। वही धार जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह डावर ने कहा कि ‘ऑपरेशन मुस्कान’ का उद्देश्य केवल लापता बच्चों को खोजना नहीं है, बल्कि हर बच्चे के जीवन में सुरक्षा और आत्मविश्वास लाना है। उन्होंने छात्राओं से अपनी आवाज बुलंद करने और अन्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। वही इस कार्यक्रम में उपस्थित मांडू हाई सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य सोम सिंह वास्केल वरिष्ठ पत्रकार सोमनाथ तिवारी शिक्षक संजय तिवारी युवा पत्रकार राहुल सेन मांडव मांडू थाना उप निरीक्षक मनोज परमार आरक्षक जितेंद्र कन्नौज देवेंद्र डावर विकास परमार महिला आरक्षक सपना जमरे शिक्षक वाइकिंग भाटी तानु चौहान प्रदीप महंत मूलसिंह सिंगारे भूपेन्द्र भालसे बालमुकुंद फुलगर दीपक मालीवाड़ वह स्कूल के सारे शिक्षक और स्कूल के बच्चे मौजूद रहे

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!