

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जेसीज हायर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस कार्यक्रम मनाया गया जिसमें संस्था की होनहार छात्राओं को ही मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि का सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और पं.नेहरू के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा संस्था के अध्यक्ष दिनेश पाटीदार, प्राचार्य मदन सिंह चौहान, प्रधानाध्यापिका श्रीमती नमिता रणपिसे , मुख्य अतिथि कु.तस्मिया मुल्तानी विशिष्ट अतिथि कु.महक कसेरा को बैच लगाया गया।
छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां प्रदर्शित की जिसके निर्णायक अतिथियों के रूप में (अंतर्राष्ट्रीय विजेता) संजय वर्मा, श्रीमती अंजलि जोशी, (हिंदी विशेषज्ञ) काशी प्रसाद चंदेल मंच पर विराजमान रहे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण में प्राचार्य ने बच्चों को आनंद उमंग से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी एवं संस्था अध्यक्ष ने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया। संस्था के कोषाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल द्वारा मंचासीन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि छात्राओं को गमले सहित पौधा स्मृति चिन्ह स्वरूप भेंट कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के शिक्षक गणेश पाटीदार, शिक्षिका नूपुर कानूनगो एवं शालिनी खंडेलवाल ने किया । कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका ने आभार व्यक्त किया।