A2Z सभी खबर सभी जिले की

उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का सम्मान

महासमुंद/सरायपाली : 14 नवम्बर 2025 महिला एवं बाल विकास विभाग सरायपाली द्वारा कार्यकर्ता सहायिका सम्मान कार्यक्रम का आयोजन मनरेगा भवन सरायपाली मे किया है ।
कार्यक्रम मे सरायपाली के सभी सेक्टर से उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को सम्मानित किया गया । आज की कार्यक्रम के अपने उद्बोधन में श्रीमती पी लकड़ा पर्यवेक्षक ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज में लड़का-लड़की के बीच होने वाले भेदभाव को समाप्त कर बेटियों को समान अवसर देना आवश्यक है और कार्यकर्ताओ की उत्कृष्ट कार्यो को याद कर सभी को बधाई दिया गया ।
श्रीमती दीक्षा बारीक प्रशासनिक प्रभारी महिला एवं बाल विकास सरायपाली द्वारा बताया गया की हमारे देश के भविष्य के निर्माता जो छोटे-छोटे नन्हे बच्चे अपने स्कूल जीवन के पहले अक्षर ज्ञान लेने आंगनबाड़ी पहुंचते हैं वहां देखरेख करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं हेतु सम्मान दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनरेगा भवन सरायपाली में आयोजन किया गया । सर्व विदित है कि हमारा भारत देश में ग्रामीण क्षेत्रों का हिस्सा ज्यादा है और यहां पर आंगनवाड़ी हर ग्राम पंचायत में खुला हुआ है जो की छोटे बच्चों के लिए एक वरदान साबित हो रही है।
गांव के छोटे मजदूर किसान जब खेतों में या कहीं अन्य जगह काम करने जाते हैं तो उनके बच्चों को आंगनबाड़ी सहायिका और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ही संभालते हैं। साथ-साथ उनका अक्षर ज्ञान, रंगों को पहचाना, पक्षियों का नाम, जानवरों की पहचान, छोटे-छोटे कविताएं एवं कहानियां यह सारी चीज यहीं आंगनबाड़ी से बच्चे सीखते हैं।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का काम बहुत ही ज्यादा रहता है चुनाव ड्यूटी से लेकर पल्स पोलियो अभियान, बच्चों की देखरेख उनका टीकाकरण उन्हें पोषण आहार प्रदान करना एवं अन्य विभिन्न कार्य जो कठिनाइयों से भरा होता है उसे पूर्ण करते हैं। जिसको ध्यान रखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सम्मान करने हेतु सरायपाली में यह कार्यक्रम आयोजित की गई थी। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को जो अपने-अपने केंद्र में अच्छा कार्य किए हैं उनका सम्मान और प्रसस्ति पत्र प्रदान की गई। आज की कार्यक्रम की सफल मंच संचालन श्रीमती चंद्रिका कुमार पर्यवेक्षक द्वारा किया गया । इस सम्मान समारोह के अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति रही ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!