मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयन⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयन
A2Z सभी खबर सभी जिले की

12 से 18 जून तक जिले में आयोजित होंगे जनकल्याण पंजीयन शिविर,,पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रशासन ने की व्यापक तैयारी

12 से 18 जून तक जिले में आयोजित होंगे जनकल्याण पंजीयन शिविर,,पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रशासन ने की व्यापक तैयारी
WhatsApp Facebook

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

12 से 18 जून तक जिले में आयोजित होंगे जनकल्याण पंजीयन शिविर,,पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रशासन ने की व्यापक तैयारी

पांढुर्णा/ 10 जून 2026/
मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल के निर्देशानुसार राज्य शासन द्वारा 05 जून 2026 (विश्व पर्यावरण दिवस) से 21 जून 2026 (अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस) तक भारत सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जनकल्याण शिविरों के अंतर्गत जिले के प्रत्येक विकासखंड एवं नगरीय निकाय मुख्यालयों पर 12 जून 2026 से 18 जून 2026 तक पात्र एवं छूटे हुए हितग्राहियों के पंजीयन हेतु विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

प्रभारी कलेक्टर, जिला पांढुर्णा श्री अग्रिम कुमार द्वारा जारी आदेशानुसार जनपद स्तर पर जनपद पंचायत परिसर पांढुर्णा एवं जनपद पंचायत परिसर सौसर में 12, 13 एवं 15 जून 2026 को प्रातः 10:30 बजे से सायं 4:00 बजे तक शिविर आयोजित किए जाएंगे।पांढुर्णा शिविर के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पांढुर्णा श्री विनय प्रकाश वाकुर तथा सौसर शिविर के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सौसर श्री प्रियंक मिश्रा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

नगरीय निकाय स्तर पर 15, 16 एवं 17 जून 2026 को प्रातः 10:30 बजे से सायं 4:00 बजे तक नगर पालिका परिषद पांढुर्णा, नगर पालिका परिषद सौसर, नगर परिषद मोहगांव, नगर परिषद पिपला नारायणवार तथा नगर परिषद लोधीखेड़ा में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के लिए संबंधित मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

शिविरों में आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना योजना, पीएम सूर्य घर योजना, पीएम स्वनिधि योजना, लखपति दीदी योजना तथा अन्य विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों का पंजीयन किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत अधिसूचित सेवाओं से संबंधित आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। अभियान अवधि में शत-प्रतिशत निराकरण के साथ भारत सरकार एवं राज्य सरकार की विकास एवं प्रगति संबंधी प्रदर्शनी, हितग्राहियों की सफलता की कहानियां, चित्रकला प्रतियोगिता तथा लाभार्थियों के अनुभव साझा कराने जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

प्रभारी कलेक्टर श्री अग्रिम कुमार द्वारा सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे मैदानी अमले के सहयोग से अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को शिविरों तक लाने, प्राप्त आवेदनों को पोर्टल पर दर्ज कराने, शिविरों के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की कार्रवाई करें। साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी शिविरों में उपस्थित होने के लिए सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके।