
पलामू
*उपाधीक्षक डॉ. एस. के. रवि के प्रयास से हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में हुआ अस्थि रोग विशेषज्ञ की प्रतिनियुक्ति*
पलामू जिला के अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में अस्थि रोग विशेषज्ञ की कमी को दूर करने के लिए उपाधीक्षक-सह-प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस. के. रवि के अथक प्रयास अंततः सफल रही । उनके द्वारा भेजे गए पत्रांक-425 दिनांक 14.11.2025 के अनुरोध के आलोक में डॉ. राहुल कुमार अस्थि रोग विशेषज्ञ छतरपुर को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में प्रत्येक सप्ताह मे एक दिन के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। निर्देशानुसार डॉ. राहुल कुमार प्रत्येक शनिवार को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में सेवा देंगे।अस्पताल प्रशासन का कहना है कि अस्थि रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता से क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी तथा इलाज के गुणवत्ता मे सुधार होगा।
पलामू ब्यूरो चीफ दिव्यांशु तिवारी जी की रिपोर्ट