A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान ने पकड़ी गति

 अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर गणना प्रपत्र किए जा रहे हैं वितरित

अलीगढ़  विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी कोल महिमा ने गुरुवार को क्षेत्र का दौरा कर स्वयं घर-घर जाकर मतदाताओं को प्रपत्र वितरित किए और लोगों से अपील की कि वे अपने नाम, पते और पारिवारिक विवरण सही-सही भरकर समय से जमा करें।

उन्होंने संबंधित बीएलओ को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक घर तक पहुंचकर सभी पात्र मतदाताओं को प्रपत्र उपलब्ध कराएं एवं नये मतदाताओं के नाम जुड़वाने में सहायता करें। एसडीएम ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कोई भी पात्र नागरिक मतदान से वंचित न रहे, यह प्रशासन की प्राथमिकता है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!