*ब्रेकिंग बस्ती……..*
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर नवरानी घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़।
भोर से ही स्नान के लिए श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतारें, घाटों पर दिखा मेला जैसा दृश्य।
श्रद्धालुओं ने गुरुजनों का आशीर्वाद लेकर किया पुण्य स्नान।
घाट किनारे सुबह से ही भजन-कीर्तन और पूजा-पाठ का दौर जारी।
भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने की सख्त सुरक्षा व्यवस्था।
घाट क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई।
महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग से सुरक्षा प्रबंध किए गए।
प्रभारी निरीक्षक लालगंज संजय कुमार खुद मौके पर रहकर कर रहे निगरानी।
भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिसकर्मी लगातार कर रहे माइक से अनाउंसमेंट।
श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम।
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने श्रद्धालुओं से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की।
*रिपोर्टर*
*संतोष कुमार*
*अखंड भारत न्यूज बस्ती*


