नरसिंहगढ़। मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संपूर्ण मध्य प्रदेश में संचालित समाजकार्य स्नातक एवं परा स्नातक पाठ्यक्रम (Bsw/Msw) की संपर्क कक्षा का आयोजन 02 नवंबर रविवार को शासकीय महाविद्यालय नरसिंहगढ़ में किया गया। जिसमें परिषद के विकासखंड समन्वयक श्री खजान सिंह ठाकुर द्वारा छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए परिषद की कार्य योजनाओं एवं पाठ्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में बताया। तत्पश्चात सभी परामर्शदाताओं के द्वारा छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए विभिन्न विषयों पर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया तथा परामर्शदाता हरिओम जाटव द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से विजुअल द्वारा एमसीएमसीएलडीपी विद्यार्थी लर्निंग एप एवं एमसीएमसीएलडीपी पोर्टल के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए विद्यार्थी प्रोफाइल लॉगिन एवं अपडेट, पाठ्यक्रम के विषय एवं वैकल्पिक एवं व्यवसायिक विषयों का चयन, प्रयोगशाला, असाइनमेंट, अभियान, तथा पोर्टल पर छात्रों एवं परामर्शदाताओं की उपस्थिति छात्रों की एलिजिबिलिटी व सफलता की कहानी आदि विषय की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर परामर्शदाता नटवरसिंह, मनीषा सक्सेना, विक्रमसिंह लववंशी सहित प्रथम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।