अमेठी जनपद के जामो ब्लाक मुख्यालय पर संत प्रसाद मिश्रा के निवास से भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ पदयात्रा करते हुए प्राचीन
शंकर बूढ़े बाबा मंदिर जामो पहुंची।
प्राचीन बूढ़े बाबा मंदिर में प्रधान प्रतिनिधि पप्पू मिश्रा , समाजसेवी पप्पू पाण्डेय, सम्राट सिंह आदि के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
वहां से पूजन अर्चना करके कलश यात्रा गोमती तट पर स्थित दण्डेश्वर धाम पहुंची।
वहां स्थित गोमती नदी के पवित्र जल को लेकर कलश यात्रा वापस कार्यक्रम स्थल पर आकर समाप्त हुई।
कलश यात्रा में कथा व्यास पूज्य श्री संत विष्णु चेतन जी महाराज श्री धाम वृंदावन का जगह-जगह पर स्वागत हुआ ।यह कथा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक चलेगी ।
इस भागवत कथा के कलश यात्रा को सफल बनाने में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
शिव महेश मिश्रा राजकुमार मिश्रा प्रदीप ,सुमित, अरविंद ,अविनाश